आदिवासी समाज के विकास के लिए बनाएं योजना : मुखिया

सारवां प्रखंड के डकाय पंचायत भवन में आयोजन
सारवां. प्रखंड के डकाय पंचायत भवन में आदिवासी समाज के शत प्रतिशत विकास के लिए कार्यशाला का आयोजन शनिवार को मुखिया मुबारक अंसारी की देखरेख में किया गया. इस अवसर पर पंचायत के चिन्हित चार आदिवासी गांवों में उनलोगों के शत-प्रतिशत विकास व समुदाय के उत्थान के लिए योजनाओं का खाका तैयार किया गया. कहा कि एक भी आदिवासी परिवार विकास योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसका सभी ख्याल रखें. मौके पर वार्ड सदस्य सुकुमारी देवी, बंटी राय, पंचायत सचिव मोइन अंसारी, रोजगार सेवक नरेश कुमार दास के साथ आंगनबाड़ी सेविका, जल सहिया आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




