ePaper

भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों की तैयारी में जुटा नगर परिषद

Updated at : 24 Oct 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों की तैयारी में जुटा नगर परिषद

मधुपुर में विभिन्न छठ घाटों की तैयारी अंतिम चरण पर

विज्ञापन

मधुपुर. छठ पूजा को लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों की तैयारियां अंतिम चरण पर है. शनिवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व प्रारंभ हो जायेगा. इसको लेकर शहर के विभिन्न छठ पूजा समितियों द्वारा छठ घाटों को विद्युत लाइट से सजाया जा रहा है. शहर के मुख्य आकर्षण का केंद्र झील तालाब छठ घाट की तैयारी की जा रही है. बताया गया कि घाटों की सफाई, लाइटिंग व सजावट का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है. समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की जा रही है. सुरक्षा, रोशनी व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है. ताकि व्रती निर्बाध रूप से सूर्य की उपासना कर सके. वहीं, बनारस के तीर्थपुर पुरोहितों के द्वारा विशेष गंगा आरती का भी आयोजन किया गया है. वहीं, नगर परिषद की ओर से भी साफ-सफाई, लाइटिंग और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किया गया है. हाइलार्ट्स : नहाय-खाय के साथ आज से चार दिवसीय छठ महापर्व प्रारंभ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola