मधुपुर में अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल ने की मंत्रणा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 May 2024 8:41 PM

विज्ञापन

मधुपुर के डालमिया कूप स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई और फुटबॉल मैदान में अमित शाह की सभा को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

मधुपुर . शहर के डालमिया कूप स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ता की बैठक हुई. बुधवार को 24 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मधुपुर आगमन को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोक्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी बूथों से अधिक- अधिक संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम पहुंचेंगे इसको लेकर चर्चा की गयी. मौके पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि गृह मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया. कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथो से कार्यकर्ता 24 मई को रेलवे फुटबॉल मैदान पहुंचेगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि हर हाल में अमित शाह की सभा को ऐतिहासिक बनाना है. मौके पर मनोज सिंह, पवन कुमार दास, धनंजय रवानी, नकुल रवानी, अमृत तुरी, पुलसर मंडल, अनूप भैया, रविन्द्र भैया, मोहन यादव, उमेश शर्मा, चतुर रवानी, पंकज दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola