Deoghar News : डाकघरों को कॉस्ट सेंटर से प्रॉफिट सेंटर बनाने की दिशा में करें काम : संजीव रंजन

तक्षशिला विद्यापीठ के सभागार में डाक विभाग की बैठक हुई. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड परिमंडल रांची के मुख्य डाक महाध्यक्ष संजीव रंजन शामिल हुए.
विधि संवाददाता, देवघर : तक्षशिला विद्यापीठ के सभागार में डाक विभाग की बैठक हुई. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड परिमंडल रांची के मुख्य डाक महाध्यक्ष संजीव रंजन शामिल हुए. उन्होंने कहा कि डाकघरों को लागत से लेकर लाभ तक परिवर्तित करने की दिशा में सभी कर्मचारी विशेष पहल करें. साथ ही लोगों का जो विश्वास डाक सेवाओं के प्रति है, उसे अक्षुण्ण रखें. अपने ग्राहकों से मित्रवत व्यवहार करें व उन्हें हर संभव मार्गदर्शन करते रहें. मुख्य डाक महाध्यक्ष ने कहा कि बदलते समय में डाक विभाग को पारंपरिक सेवाओं के साथ-साथ व्यवसायिक गतिविधियों को भी बढ़ाने की जरूरत है, ताकि डाकघर केवल व्यय केंद्र यानि कॉस्ट सेंटर न रहकर लाभ केंद्र यानि प्रॉफिट सेंटर के रूप में विकसित किया जा सके. साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा कि डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, स्पीड पोस्ट, पार्सल, बचत खाता, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक समेत अन्य वित्तीय सेवाओं के प्रचार प्रसार विशेष ध्यान दें. बैठक में डाक विभाग को विकसित करने के लिए नयी रणनीतियों, डिजिटल सेवाओं के विस्तारीकरण करने, ग्राहकों की संतुष्टि बढ़ाने, प्रतिस्पर्धी बाजार में डाक विभाग की भागीदारी मजबूत करने पर रांची के डीडीएम अमित कुमार तथा सतर्कता अधिकारी परमानंद कुमार ने विशेष सुझाव दिये. साथ ही डाक अधीक्षक श्यामाकांत मिश्रा ने डाक प्रमंडल के कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया. मौके पर सहायक डाक अधीक्षक शशांक शेखर तवारी, डाक निरीक्षक मधुपुर लीना चौधरी, डाक निरीक्षक जामताड़ा राहुल कुमार, कार्यालय पर्यवेक्षक संदीप कुमार, डाकपाल रवि कुमार समेत डाक कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By फाल्गुनी मारिक
विगत 32 वर्षों से प्रभात खबर में पत्रकारिता करते आ रहा हूं. विशेष तौर पर कोर्ट से संबंधित खबरों के अलावा श्रावणी विशेषांक -बिल्व पत्र में धार्मिक आलेख लेखन, दुर्गापूजा के अवसर पर निकाली गयी दुर्वाक्षत में धार्मिक लेख लिखने, सामयिक कॉलम कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन का अनुभव है. साथ ही लोक भाषा खोरठा में कविता, कहानी लेखन का अनुभव है. झारखंड अधिविध परिषद रांची के वर्ग अष्टम के पाठ्यक्रम में तथा आचार्य विनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए की कक्षा के पाठ्यक्रम में कविता शामिल हो चुकी है. विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कविताएं, कहानियां व आलेखों का भी प्रकाशन हो चुका है.
प्रभात खबर में विगत 32 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव. विशेष तौर पर अदालत की खबरों पर पकड़ है. इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं पर आलेख छपते रहा है. बिल्व पत्र श्रावणी विशेषांक में धार्मिक आलेख, सामयिक कॉलम- कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन करते रहे हैं. लोक भाषा खोरठा की जानकारी है एवं इनकी कविता झारखंड अधिविध परिषद में वर्ग अष्टम तथा बिनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए पाठ्यक्रम में शामिल है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










