सारवां में 33400 बच्चों को पिलाया जायेगा पोलियो ड्रॉप : प्रभारी

Updated:
विज्ञापन
सारवां में 33400 बच्चों को पिलाया जायेगा पोलियो ड्रॉप : प्रभारी

33400 बच्चों को पिलाया जाएगा पोलियो ड्राॅप प्रभारी

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड के सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ बीके सिन्हा की देखरेख में रविवार को तीन दिवसीय पोलियो मुक्त अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कविता देवी और प्रभारी डाॅ बीके सिन्हा के द्वारा सामूहिक रूप से कार्यक्रम का बच्चों को पोलियो ड्राॅप पिलाकर उद्घाटन किया गया. इस संबंध में प्रभारी ने बताया कि सारवां और सोनारायठाढ़ी के लिए 33400 बच्चों को विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य दिया गया है. इसके लिए 137 बूथ, 274 वैक्सीनेटर, 27 सुपरवाइजर और 13 डिपो बनाए गए हैं. इस दौरान स्टेट टीम के डॉ प्रदीप कुमार सिंह, बीडीओ रजनीश कुमार, बीएओ विजय कुमार देव के द्वारा विभिन्न बूथों में कार्यक्रम की जांच की. मौके पर डीपीसी प्रवीण कुमार, डॉ जैकी शेखर, डॉ देवानंद तिवारी, बीडीएम प्रशांत कुमार, सीएचओ आलोक कुमार, कुमुदनी लकड़ा, रंजीता लकड़ा, दीप्ति तिर्की, संतोष प्रमाणिक, कनकलता, गीता सिंह, सीता देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola