ePaper

मध्यप्रदेश पुलिस ने दो साइबर आरोपितों को 14 लाख ठगी मामले में किया गिरफ्तार

Updated at : 04 Oct 2025 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस ने दो साइबर आरोपितों को 14 लाख ठगी मामले में किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने पाथरोल के कसैया व ऊपर बिलरिया गांव में की छापेमारी

विज्ञापन

मधुपुर. सरकारी शिक्षक से 14 लाख ठगी मामले में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई थाना की तीन सदस्यीय पुलिस टीम सब-इंस्पेक्टर कमल विक्रम पाठक के नेतृत्व में साइबर आरोपी की तलाश में पाथरोल पहुंचकर कसैया व ऊपर बिलरिया गांवों में छापेमारी कर दो युवक हसन राजा व इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि दोनों साइबर आरोपितों ने बैंक अधिकारी बनकर पवई थाना क्षेत्र के एक सरकारी शिक्षक को फोन कर बैंक की गोपनीय जानकारी हासिल कर उसके खाते से 14 लाख रुपये निकाल लिया, जिसके बाद पीड़ित शिक्षक ने पवई थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल व लोकेशन के आधार पर पाथरोल थाना क्षेत्र के तीन युवकों की संलिप्तता का पता लगाया. इसके बाद पाथरोल पुलिस के सहयोग से कसैया व ऊपर बिलरिया गांव में छापेमारी कर अमन राजा, हसन राजा व इमरान अंसारी को हिरासत में लिया गया. हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने अमन राजा से पूछताछ करने के बाद उसे पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया. अमन राजा को छोड़े जाने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हैं. वहीं, इरफान अंसारी के घर से 3.5 लाख रुपये नकद, एटीएम, सिम, मोबाइल, पासबुक व एक बाइक बरामद किया गया. जबकि हसन राजा के घर से पांच लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, मोबाइल, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, सोना-चांदी व अन्य कागजात जब्त किया गया है. उधर, मध्य प्रदेश पुलिस ने साइबर आरोपी हसन राजा व इरफान अंसारी को शनिवार को अनुमंडल व्यवहार न्यायालय मधुपुर में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड में लेकर अपने साथ ले गयी. हाइलाइट्स : तीन सदस्यीय पुलिस टीम ने पाथरोल के कसैया व ऊपर बिलरिया गांव में की छापेमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola