अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त

Updated:
विज्ञापन
अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त

सारठ में पथरड्डा ओपी पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

सारठ बाजार. अजय नदी से अवैध रूप से बालू उठाव पर रोक लगाने के क्रम में पथरड्डा ओपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. यह कार्रवाई ओपी प्रभारी मोतीराम देवगम के नेतृत्व में की गयी. बुधवार सुबह ओपी क्षेत्र के बोचबांध गांव के पास पुलिस गश्ती के दौरान एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जिस पर अजय नदी से अवैध रूप से बालू लादकर ले जाया जा रहा था. पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर ओपी परिसर में लाकर रखा. ओपी प्रभारी मोतीराम देवगम ने बताया कि गश्ती के दौरान अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है और इसकी सूचना जिला खनन पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी को कार्रवाई के लिए भेज दी गयी है. उन्होंने कहा कि जिला खनन अधिकारी के निर्देशानुसार आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
रामाकांत मिश्रा

लेखक के बारे में

By रामाकांत मिश्रा

15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola