पुलिस ने अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टरों को किया जब्त

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टरों को किया जब्त

मधुपुर के पटवाबाद रोड पर पुलिस के गश्ती दल की कार्रवाई

विज्ञापन

मधुपुर, थाना क्षेत्र के पटवाबाद के निकट से पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किया है. बताया जाता है कि बांक स्थित पतरो नदी घाट से अवैध रूप से बालू उठाव कर दोनों ट्रैक्टर मधुपुर बाजार की तरफ बालू ले जा रहे थे. इसी दौरान पटवाबाद रोड पर पुलिस गश्ती दल को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गये. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर थाना परिसर लाया गया. जब्त ट्रैक्टरों में अवैध रूप से लदा बालू पाया गया. मामले की सूचना जिला खनन पदाधिकारी को दी गयी है. बताया जाता है कि दोनों वाहन मालिक व चालक नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola