मोबाइल छिनतई के आरोप में चार गिरफ्तार

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मोबाइल छिनतई के आरोप में चार गिरफ्तार

छिनतई करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के बेलपाड़ा के लॉर्ड सिन्हा रोड से मिराज अंसारी का मोबाइल व दो हजार नकदी दिन दहाड़े छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है. छिनतई में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है. पुलिस ने नावाडीह भेड़वा से कुंदन कुमार दास व भोला सिंह, पोखरिया से मनोज कुमार दास और महुआडाबर से चंदन कुमार दास को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के साथ एक चाकू, लोहे का पंच, लूट की नकदी और दो बाइक जब्त किया है. पकड़े गये अपराधी चाकू और हथियार के बल पर छिनतई की घटना को अंजाम देते है. बताया जाता है कि छिनतई किये गये मोबाइल और सिम का उपयोग साइबर क्राइम में करते है. पुलिस ने पकड़े गए सभी चार आरोपियों को जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola