लूट मामले के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मधुपुर के पथलचपटी के बैकुंठधाम के फागो नदी के निकट तीन सप्ताह पूर्व एक युवक से लूटपाट व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
मधुपुर. थाना क्षेत्र के पथलचपटी के बैकुंठधाम के फागो नदी के निकट तीन सप्ताह पूर्व एक युवक से लूटपाट व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने इस मामले में थाना क्षेत्र के पसिया गांव निवासी राहुल शेख, पाथरोल थाना क्षेत्र के बारा गांव के गुलजार शेख व मदीना निवासी मो. राज को गिरफ्तार किया है. इसी मामले में पुलिस ने पहले मधुपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ निवासी सिराज अंसारी को लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. बताया जाता है कि लूट के दिन घटनास्थल से बरामद पल्सर बाइक से ही पुलिस लूट घटना का उद्भेदन किया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़ित युवक सद्दाम अंसारी अपने घर से बाइक लेकर पत्नी की दवा लाने निकला था. रास्ते में युवक को मारपीट कर उससे बदमाशों ने मारपीट कर 20 हजार नकद और मोबाइल छीन लिया था. घटना को लेकर पीड़ित युवक के पिता गिरिडीह जिले के गांडेय थाना अंतर्गत प्रतापपुर फुलजोरी निवासी मकबूल अंसारी ने मधुपुर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




