Deoghar news : महिला व पांच बदमाशों ने की सीएसपी में लूटपाट, संचालक ने एक लाख कैश लूटने का किया दावा

पाथरोल थाना क्षेत्र के कजरा टंडेरी स्थित पीएनबी के सीएसपी केंद्र में गुरुवार को अपराधियों लूटपाट की है. संचालक ने बताया कि महिला व पांच अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है.
मधुपुर . पाथरोल थाना क्षेत्र के कजरा टंडेरी स्थित पीएनबी के सीएसपी केंद्र में गुरुवार को अपराधियों के एक लाख की लूट किये जाने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि ग्राहक बनकर सीएसपी में पहुंची महिला व पांच बदमाशों ने केंद्र में लूटपाट की. घटना को लेकर सीएसपी केंद्र संचालक पाथरोल थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह गांव निवासी अनूप कुमार यादव ने थाने में लिखित शिकायत देकर घटना की जानकारी पुलिस को दी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि कजरा टंडेरी मोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी केंद्र के वे संचालक है. गुरुवार दोपहर करीब 3:45 बजे एक महिला ग्राहक बनाकर उनके केंद्र पर पहुंची और बोली की 12 सौ रुपये की निकासी करनी है, जिसके बाद उन्होंने उसे थोड़ा देर रुकने के लिए कहा. इसके बाद महिला के पीछे एक युवक भी केंद्र में आया और कहा कि पैसे के निकासी यहां होती है क्या. उन्होंने कहा कि थोड़ा प्रतीक्षा कीजिए निकासी हो जायेगी. इसके बाद इन लोगों ने पीछे से और चार युवकों को सीएसपी में बुला लिया. इसके बाद घेरकर लोहे के पंच से मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान बीच बचाव करने आयी उसकी मां के साथ भी मारपीट की. संचालक ने कहा कि इस दौरान एक लाख रुपया लूट कर महिला बदमाशों के साथ भाग निकली. बताया कि बदमाश दो अपाची और एक पल्सर लेकर आये थे. संचालक ने भागते बदमाशों का वीडीयो अपने मोबाइल से बनाया. जिसमें एक बदमाश का चेहरा आया है. शेष अपराधी और महिला का चेहरा पीछे से वीडियो में कैद हुआ है. सूचना पर पाथरोल थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. कुछ ग्रामीणो ने बताया कि सभी बदमाश पाथरोल थाना क्षेत्र के लकडा गांव के है. पुलिस का कहना है कि मामला संदेहास्पद है, पूरी जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




