ePaper

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Updated at : 12 Sep 2025 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

दुमदुमी गांव में पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन

चितरा. वन विभाग की ओर से शुक्रवार को दुमदुमी गांव में 76वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ऊर्फ चुन्ना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण व जैव विविधता पर चर्चा हुई. वहीं, विधायक ने कहा कि वृक्ष केवल प्राणवायु ही नहीं देते बल्कि मिट्टी और जल संरक्षण, वर्षा चक्र के संतुलन तथा प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम में भी अभिन्न योगदान करते हैं. कहा कि आप सभी ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें. उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के लिए पौधरोपण अत्यंत महत्वपूर्ण है. साथ ही विधायक ने शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी व कलम का वितरण किया. वहीं, वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक भूषण ने ग्रामीणों को वन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे लाभ उठाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति का वरदान नहीं बल्कि मानव जीवन की जीवनरेखा हैं. साथ ही वन क्षेत्र पदाधिकारी एस. डी. सिंह ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, ग्रामीणों और उपस्थित वनकर्मियों का आभार व्यक्त किया. इसके अलावा जागरुकता के लिए खोरठा गीत व कविता पाठ भी वन कर्मियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया. इस मौके कार्यक्रम में दुमदुमी पंचायत के मुखिया शमीम अंसारी, ग्राम प्रधान मनी भूषण दास, ग्राम वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मिहिर दास समेत वन विभाग के उप परिसर पदाधिकारी अमीश आशीष, पंकज, अजय, तपन, विकास, विक्रमजीत, शशिभूषण, सुमन, निलेश समेत अन्य मौजूद थे. हाइलार्ट्स : वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 76 वां वन महोत्सव आयोजित

दुमदुमी गांव में पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR RANA

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola