चौकीदार के लिए मैट्रिक की योग्यता, फॉर्म भर रहे पीजी व इंजीनियरिंग डिग्रीधारी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

चौकीदार भर्ती के लिए मैट्रिक की योग्यता रखी गयी है. वहीं पीजी, तो कई इंजीनियरिंग डिग्रीधारी भी फॉर्म भर रहे हैं.
विज्ञापन
संवाददाता, देवघर :
ग्रामीण चौकीदार पद के लिए देवघर में पूरे जिले से 14 हजार से अधिक आवेदन आये हैं. देवघर में चौकीदार भर्ती के लिए कुल 286 पद हैं. डाक के माध्यम से आवेदकों ने ड्रॉफ्ट के साथ 14 हजार से अधिक आवेदन जमा कराये हैं. सामान्य शाखा में चौकीदार का आवेदन आया है. डीएमएफटी सेल में आवेदकों के आवेदनों की इंट्री हो रही है. इंट्री के दौरान कई आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता पीजी, तो कई इंजीनियरिंग डिग्रीधारी मिल रहे हैं. चौकीदार भर्ती के लिए मैट्रिक उत्तीर्ण होना आवश्यक है. बेरोजगारी की स्थिति यह है कि उच्च डिग्रीवालों ने भी आवेदन जमा कर रहे हैं. हालांकि चयन प्रक्रिया में मैट्रिक में उत्तीर्णता ही अहर्ता माना जायेगा. बड़ी संख्या में आवेदन आने के बाद इंट्री में तीन-चार कंप्यूटर ऑपरेटरों को काम पर लगाया गया है. हाइलाइट्सदेवघर में चौकीदार के 286 पद के लिए आवेदन किये गये हैं आमंत्रित
14 हजार से अधिक लोगों ने भरा है आवेदनडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










