Deoghar news : गवाह मुकरा, किशोरी को जबरन सिंदूर लगाने वाला आरोप मुक्त

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : गवाह मुकरा, किशोरी को जबरन सिंदूर लगाने वाला आरोप मुक्त

एडीजे तृतीय सह पॉक्सो एक्ट स्पेशल जज राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में चल रहे केस की सुनवाई पूरी की गयी. मामले में पांच माह के अंदर फैसला आया और युवक को आरोप मुक्त कर दिया.

विज्ञापन

विधि संवाददाता, देवघर. एडीजे तृतीय सह पॉक्सो एक्ट स्पेशल जज राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में चल रहे पॉक्सो केस की सुनवाई पूरी की गयी. इसके बाद नामजद आरोपित आकाश महतो को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया गया. आरोपित जामताड़ा जिले के हथधारा गांव का रहने वाला है और यह बिंदापाथर थाना के परिक्षेत्र में पड़ता है. इसके विरुद्ध एक नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर चितरा थाना में 20 अगस्त 2025 की घटना को लेकर एफआइआर दर्ज हुआ था. इसमें किशोरी के साथ छेड़खानी करने और शादी की नीयत से जबरन सिंदूर डालने का आरोप लगाया गया था. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान पूरी किया व नामजद के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया. इसके बाद केस का स्पीडी ट्रायल चला और इस दौरान अभियोजन पक्ष से महज तीन लोगों की गवाही हुई. किसी भी गवाह ने घटना की पुष्टि नहीं की. स्पेशल कोर्ट में अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस सुनी गयी. इसके बाद आरोपित को संदेह का लाभ देते हुए रिहा कर दिया. इस मामले में महज पांच माह के अंदर फैसला आया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
फाल्गुनी मारिक

लेखक के बारे में

By फाल्गुनी मारिक

विगत 32 वर्षों से प्रभात खबर में पत्रकारिता करते आ रहा हूं. विशेष तौर पर कोर्ट से संबंधित खबरों के अलावा श्रावणी विशेषांक -बिल्व पत्र में धार्मिक आलेख लेखन, दुर्गापूजा के अवसर पर निकाली गयी दुर्वाक्षत में धार्मिक लेख लिखने, सामयिक कॉलम कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन का अनुभव है. साथ ही लोक भाषा खोरठा में कविता, कहानी लेखन का अनुभव है. झारखंड अधिविध परिषद रांची के वर्ग अष्टम के पाठ्यक्रम में तथा आचार्य विनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए की कक्षा के पाठ्यक्रम में कविता शामिल हो चुकी है. विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कविताएं, कहानियां व आलेखों का भी प्रकाशन हो चुका है.

प्रभात खबर में विगत 32 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव. विशेष तौर पर अदालत की खबरों पर पकड़ है. इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं पर आलेख छपते रहा है. बिल्व पत्र श्रावणी विशेषांक में धार्मिक आलेख, सामयिक कॉलम- कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन करते रहे हैं. लोक भाषा खोरठा की जानकारी है एवं इनकी कविता झारखंड अधिविध परिषद में वर्ग अष्टम तथा बिनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए पाठ्यक्रम में शामिल है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola