सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत, बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 12 Aug 2024 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत, बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज

जसीडीह थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हथुआ खाद फैक्ट्री के समीप सड़क दुघर्टना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह :

जसीडीह थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हथुआ खाद फैक्ट्री के समीप सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी मुकेश कुमार राय के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मृतक के भाई बिनोद कुमार राय ने थाने में टीवीएस राइडर बाइक के चालक कोयरीडीह धनगढ़ निवासी चंदन यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उसका भाई मानिकपुर जुबली पेट्रोल पंप में काम करता था, जो शनिवार की दोपहर को काम कर अपनी बाइक हीरो सीडी डीलक्स (जेएच 15जी 5387) पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था. इसी क्रम में उक्त स्थान पर आरोपी ने अपनी बाइक से काफी तेज व लापरवाही गति से चलते हुए मुकेश को धक्का मार दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे परिवार के सदस्यों ने उठा कर इलाज के लिए देवघर के एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया. दुर्गापूर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना को लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola