बगदाहा व पालोजोरी में सादगीपूर्ण तरीके से मना विश्व आदिवासी दिवस

Updated:
विज्ञापन
बगदाहा व पालोजोरी में सादगीपूर्ण तरीके से मना विश्व आदिवासी दिवस

बगदाहा चौक स्थित सिदो कान्हू की प्रतिमा पर लोगों ने किया माल्यार्पण

विज्ञापन

पालोजोरी. इस वर्ष प्रखंड क्षेत्र में सादगीपूर्ण तरीके से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. बगदाहा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू की अगुवाई में विश्व आदिवसी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर बगदाहा स्थित सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. नरसिंह मुर्मू सहित अन्य आदिवासी नेताओं ने कहा कि हमारे ट्राइबल हीरो दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन होने के कारण इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है. सिदो कान्हू रक्षा मंच ने बच्चों के बीच कॉपी कलम बांटा. कहा समाज को शिक्षा की जरूरत है. जबतक आदिवासी शिक्षित नहीं होंगे तब तक आदिवासी समाज आगे नहीं बढ़ेगा. लोगों ने समाज के सभी वीर शहीदों को याद करते हुए उनके बताये मार्ग पर समाज को आगे ले जाने का काम किया जायेगा. इस दौरान लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि भी दी. मौके पर पूर्व मुखिया देवेंद्र मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी युधिष्ठिर प्रसाद सिंह यादव, मुखिया गोलक बिहारी यादव, जिप सदस्य मिशिल हांसदा, शंकर टुडू, विजय कोल, सनाउल अंसारी, दीपक सिंह, सुरेश मंडल, दिलीप मरांडी, इंद्रासन बास्की, सुबेश मुर्मू, सनातन टुडू, चुनवा टुडू, बाबूश्वर किस्कू, सुभाष मुर्मू, बबलू हांसदा, उमेश मंडल, बमभोला महतो, बाबू महतो, बुधन राय के अलावा सिदो कान्हू रक्षा मंच के अध्यक्ष मनोज मुर्मू, युवा नेता सुरेश मरांडी, जिप सदस्य दीपक मुर्मू, मुकेश सोरेन, मनोज मुर्मू, तपन टुडू, सुनील मुर्मू, विकाश मरांडी, चुन्ना मरांडी, दुर्याेधन हेंब्रम मौजूद थे. हाइलार्ट्स: सिदो कान्हू रक्षा मंच के बैनर तले पालोजोरी में जबकि झामुमो के बैनर तले बगदाहा में मना विश्व आदिवासी दिवस बगदाहा चौक स्थित सिदो कान्हू की प्रतिमा पर लोगों ने किया माल्यार्पण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
उदय कांत सिंह

लेखक के बारे में

By उदय कांत सिंह

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola