Deoghar news : वार्षिक आय- व्यय का लेखा- जोखा पेश किया , प्रस्तावों पर बनी सहमति

झारखंड पेंशनर कल्याण समाज देवघर की मासिक बैठक संतोष कुमार की अध्यक्षता में पेंशनर भवन में हुई, जिसमें सचिव ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया.
देवघर. झारखंड पेंशनर कल्याण समाज देवघर की मासिक बैठक संतोष कुमार की अध्यक्षता में पेंशनर भवन में हुई. मौके पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी व पंडित मदन मोहन मालवीय की तस्वीरों पर बारी बारी से माल्यार्पण किया व उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला. इसके बाद राम किशोर प्रसाद सिंह ने पेंशनरों की समस्याओं के समाधान की दिशा में समाज के सदस्याें से पहल करने की उपलब्धियों को गिनाया, जबकि सचिव जयप्रकाश सिंह ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया. बैठक में वर्ष 2026 के लिए बजट और प्रमुख दिवसों के मनाये जाने की सूची तय की गयी. इसके अलावा विगत चार माह से जिला स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन पेंशनर भवन में नहीं होने पर सचिव ने चिंता जतायी. इस संबंध में सिविल सर्जन देवघर को पत्र लिखकर शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया गया. मौके पर सचिव के अलावा रामेश्वर सिंह, राम किशोर प्रसाद सिंह, सुभाष शेखर सिन्हा, गंगाधर सिंह, अवध बिहारी प्रसाद, रवींद्र सिंह, रामाज्ञा दुबे, अरुण कुमार ठाकुर, श्रीनिवास सिंह, रत्नेश्वर प्रसाद, एके पांडेय, दीपक कुमार लाल, श्रवण कुमार, राजेश्वर प्रसाद सिन्हा, राम पुकार पासवान, शशि शेखर सिंह, सुनील कुमार साह, विजय सिन्हा, मुद्रिका प्रसाद सिंह, सत्यजीत सिंह आदि मौजूद थे. *पेंशनर कल्याण समाज की हुई बैठक
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By फाल्गुनी मारिक
विगत 32 वर्षों से प्रभात खबर में पत्रकारिता करते आ रहा हूं. विशेष तौर पर कोर्ट से संबंधित खबरों के अलावा श्रावणी विशेषांक -बिल्व पत्र में धार्मिक आलेख लेखन, दुर्गापूजा के अवसर पर निकाली गयी दुर्वाक्षत में धार्मिक लेख लिखने, सामयिक कॉलम कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन का अनुभव है. साथ ही लोक भाषा खोरठा में कविता, कहानी लेखन का अनुभव है. झारखंड अधिविध परिषद रांची के वर्ग अष्टम के पाठ्यक्रम में तथा आचार्य विनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए की कक्षा के पाठ्यक्रम में कविता शामिल हो चुकी है. विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कविताएं, कहानियां व आलेखों का भी प्रकाशन हो चुका है.
प्रभात खबर में विगत 32 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव. विशेष तौर पर अदालत की खबरों पर पकड़ है. इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं पर आलेख छपते रहा है. बिल्व पत्र श्रावणी विशेषांक में धार्मिक आलेख, सामयिक कॉलम- कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन करते रहे हैं. लोक भाषा खोरठा की जानकारी है एवं इनकी कविता झारखंड अधिविध परिषद में वर्ग अष्टम तथा बिनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए पाठ्यक्रम में शामिल है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










