प्रिंस इलेवन ने जीता क्रिकेट मैच

Updated at : 29 Jan 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
प्रिंस इलेवन ने जीता क्रिकेट मैच

मधुपुर के पटवाबाद में बुधवार को पटवाबाद चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने उद्घाटन किया

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र पटवाबाद में बुधवार को पटवाबाद चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने उद्घाटन किया. सर्वप्रथम उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि हमारी सरकार में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है. इससे युवाओं का खेल के प्रति रुझान बढ़ा है. हेमंत सरकार खेल और खिलाड़ियों को हर सुविधा उपलब्ध करा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से पूरे राज्य में स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है. प्रिंस इलेवन बारापंसारी व रामपुर के बीच खेला गया. टॉस जीत कर प्रिंस इलेवन ने फिल्डिंग करने का निर्णय लिया. निर्धारित 15 ओवर में रामपुर की टीम ने 140 रन बनाया. जवाबी पारी खेलने उतरी प्रिंस इलेवन की टीम ने 157 रन बनाकर मैच जीत लिया. मैच में निर्णायक मो. इमरान. मो. तबरेज. मो. दानिश थे. मौके पर आबुतालिब अंसारी, श्याम, जिप सदस्य फारुक अंसारी, महबुब आलम समेत दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे. ————- पटवाबाद क्रिकेट प्रतियोगिता का मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने किया उद्घाटन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola