Deoghar News : पतंजलि परिवार ने खेली प्राकृतिक होली, किया मिट्टी स्नान

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : पतंजलि परिवार ने खेली प्राकृतिक होली, किया मिट्टी स्नान

पतंजलि परिवार की ओर से नंदन पहाड़ स्थित तालाब में मिट्टी स्नान प्राकृतिक होली का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : पतंजलि परिवार की ओर से नंदन पहाड़ स्थित तालाब में मिट्टी स्नान प्राकृतिक होली का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी ने किया. मौके पर सभी ने देसी गाय के गोबर, गोमूत्र, मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा, गिलोय, नीम रस आदि को मिलाकर एक-दूसरे के शरीर पर लगाये, इसके बाद सभी ने आधे घंटे तक धूप में रहकर सूर्य नमस्कार व ताड़ासन योगाभ्यास किये. इसके बाद स्नान किया. ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह प्राकृतिक होली न केवल परंपराओं से जुड़ी हुई है, बल्कि इसके अनेक स्वास्थ्य लाभ भी हैं. इससे लिवर, गैस, चर्म रोग जैसी बीमारी से राहत मिलती है. मौके पर संरक्षक संजय मालवीय, मनोज कुमार, शंभू कुमार बरनवाल, समीर कुमार, श्रीकांत जयसवाल, राजेश राय, सुमित सौरव, प्रमोद कुमार, हरेंद्र कुमार, गुड्डू बरनवाल, तरुण गुप्ता समेत अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Ranjan

लेखक के बारे में

By Rajiv Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola