स्टेशन परिसर में अवैध पार्किंग से यात्रियों को हो रही है परेशानी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
स्टेशन परिसर में अवैध पार्किंग से यात्रियों को हो रही है परेशानी

मधुपुर रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध टोटो व चार पहिया वाहन पार्किंग से प्लेटफार्म जाने-आने वाले यात्री परेशान

विज्ञापन

मधुपुर. रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध टोटो व चार पहिया वाहन पार्किंग से प्लेटफार्म जाने-आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्टेशन परिसर में चार पहिया व दो पहिया वाहन के लिए शुल्क के साथ पार्किंग की व्यवस्था है, लेकिन चार पहिया व टोटो वाहन पार्किंग एरिया को छोड़कर सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध रूप से वाहन लगा देते है. जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता है कि नियमित रूप से तीन से चार दर्जन टोटो द्वारा अवैध पार्किंग किया जाता है. टोटो को देखकर चार पहिया वाहन वाले भी गलत जगह पार्किंग करने लगे है. इसके अलावा स्टेशन के उत्तरी निकास द्वार के पास भी दर्जनों ऑटो व टोटो रेलवे प्लेटफार्म के सीढ़ी से सटाकर पार्किंग कर रहे हैं. इससे रेलवे को किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं मिल रहा है. साथ ही यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है. दर्जनों रेल यात्रियों ने रेल प्रशासन से इस पर कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola