झामुमो पंचायत समिति का किया गया पुनर्गठन

Updated at : 08 Feb 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो पंचायत समिति का किया गया पुनर्गठन

मारगोमुंडा के जियनपुर जंगल मैदान में झामुमो पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सोहन मुर्मू की अध्यक्षता में बनसीमी पंचायत समिति गठन को लेकर बैठक आयोजित

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड के जियनपुर जंगल मैदान में शनिवार को झामुमो पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सोहन मुर्मू की अध्यक्षता में बनसीमी पंचायत समिति गठन को लेकर बैठक आयोजित हुई. इस दौरान बनसीमी पंचायत के लिए झामुमो पंचायत समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से ऐनुल हक को पंचायत अध्यक्ष के रूप में चुना गया. जबकि सचिव के रूप में राजेश रौशन हेंब्रम का चयन किया. साथ ही उपाध्यक्ष के पद पर पतिराम किस्कू, हैदर अंसारी चयनित हुए. वहीं, उपसचिव विनोद मंडल, संगठन सचिव कालेश्वर बेसरा, कोषाध्यक्ष चंदन राज किस्कू, उप कोषाध्यक्ष रवि कुमार टुडू, मीडिया प्रभारी महेश टुडू, जबकि सदस्य के रूप में अनिल हेंब्रम, जलाउद्दीन अंसारी, सोहराब अंसारी, शमीम अंसारी, मो. इलियास अंसारी, नेमूल अंसारी, सुरेश पुजहर, सीता राम हांसदा का चयन किया गया. मौके पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सोहन मुर्मू ने बताया कि केंद्रीय समिति के आदेश पर एवं जिला कमेटी के निर्देश पर पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया गया है. बताया प्रखंड क्षेत्र की सभी 13 पंचायतों में बारी बारी से पंचायत समिति का पुनर्गठन किया जायेगा. मौके पर मौके पर मुखिया सुधीर मंडल, मुर्शीद अली, सोहराब अंसारी, छोटू किस्कू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola