प्रमुख ने बीडीओ पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Updated:
विज्ञापन
प्रमुख ने बीडीओ पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

पालोजोरी प्रमुख ने बीडीओ पर उनके साथ दुर्व्यवहार, गलत भाषा का प्रयोग व चैंबर से बाहर निकल जाने को कहने का आरोप लगाया

विज्ञापन

पालोजोरी. प्रमुख उषा किरण मरांडी ने बीडीओ अमीर हमजा पर उनके साथ दुर्व्यवहार, गलत भाषा का प्रयोग व चैंबर से बाहर निकल जाने को कहने का आरोप लगाया है. इस मुद्दे को लेकर प्रमुख ने सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक कर बीडीओ के व्यवहार की निंदा करते हुए आंदोलन की रणनीति बनायी. बैठक के उपरांत पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एसडीओ के नाम एक ज्ञापन सीओ को सौंपा. ज्ञापन में प्रमुख ने जिक्र किया है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व वह प्रखंड के विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन व प्रखंड कर्मियों के मनमानी रवैया में सुधार को लेकर बीडीओ से मिलने उसने चैंबर में गयी थी. इसी क्रम में बीडीओ ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि आपको देखते ही मेरा पारा हाई हो जाता है, या तो आप चैंबर से निकल जाइए या मैं ही चैंबर से निकल जाता हूं. बीडीओ के इस तरह के व्यवहार से हतप्रभ होकर वह खुद चैंबर से निकल गयी. प्रमुख ने कहा है कि लगभग एक साल पूर्व बीडीओ अमीर हमजा ने बांधडीह पंचायत की आदिवासी महिला मुखिया के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया था. प्रमुख ने कहा कि बीडीओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर 7 मई से प्रखंड कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. धरना-प्रदर्शन की सूचना प्रमुख की अगुवाई में पंचायत समिति सदस्यों ने लिखित रूप से सीओ अमित कुमार भगत को दी. वहीं, बीडीओ अमीर हमजा ने कुछ भी बताने व किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इंकार किया. ——– पंचायत समिति सदस्यों ने दिखाई एकजुटता, 7 मई से धरना प्रदर्शन का लिया निर्णय पंसस सदस्यों ने मामले की जानकारी एसडीओ व जीप अध्यक्ष को लिखित रूप से दी बीडीओ ने मामले में कोई भी प्रतिक्रिया देने से किया इंकार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola