हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रथ को किया रवाना

Updated:
विज्ञापन
हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रथ को किया रवाना

पालोजोरी थाना प्रभारी ने लोगों को सड़क सुरक्षा की दिलायी शपथ

विज्ञापन

पालोजोरी. डीसी के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 के10वें दिन शनिवार को सेफ्टी सेटअप डे कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे जागरुकता रथ को ब्लॉक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस दौरान प्रखंड सह अंचल कर्मियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर सामूहिक रूप से शपथ ली. वहीं, पालोजोरी बाजार में थाना प्रभारी सालो हेंब्रम ने लोगों को सड़क सुरक्षा का शपथ दिलायी. अधिकारियों ने कहा कि जागरूक होकर हम कई लोगों की जान बचा सकते हैं. ज्यादातर सड़क दुर्घटना में मौत का कारण सुरक्षा नियमों की अनदेखी होती है. इसमें मुख्य रूप से हेलमेट नहीं पहना. बिना सीट बेल्ट का चार पहिया वाहन चलाना. शराब पीकर या फोन पर बात करते हुए गाड़ी चलाना, स्पीड ड्राइविंग, 18 साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाना शामिल है. इस लिए लोगों को इससे बचना चाहिए. मौके पर मौजूद अधिकारियों के अलावे अन्य ग्रामीणों ने इसकी शपथ ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
उदय कांत सिंह

लेखक के बारे में

By उदय कांत सिंह

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola