राष्ट्रीय बालिका दिवस को लेकर किशोरियों को किया जागरूक

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय बालिका दिवस को लेकर किशोरियों को किया जागरूक

मधुपुर की पटवाबाद पंचायत के पहाड़पुर में आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की पटवाबाद पंचायत स्थित पहाड़पुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस को लेकर आश्रय संस्था के सदस्यों ने किशोरियों के साथ बैठक की, जिसमें बालिका दिवस के महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई. बैठक में संस्था की मीणा परवीन ने किशोरियों को बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर जागरूक किया. कहा कि आज भी समाज में बाल विवाह किया जा रहा है, जिससे बालिकाओं की पढ़ाई छूट जाती है. किशोरियों को खेलने व पढ़ने की आजादी पर प्रतिबंध लग जाता है. सरकार की ओर से आज पढ़ने वाली लड़कियों को सहयोग दिया जा रहा है, ताकि लड़कियां पढ़ सके व आगे बढ़ सकें. कहा कि 1098 नंबर पर कॉल कर क्षेत्र में हो रहे बाल विवाह को रोक सकते हैं. कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए समाज में जागरुकता अभियान चलाया जायेगा. इस नंबर को याद कर ले और कहीं भी बाल विवाह, बाल मजदूरी हो रहा है तो यह नंबर का प्रयोग कर सकते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola