Deoghar News : बाबा मंदिर में 50 हजार से अधिक भक्तों ने चढ़ाया जल, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : बाबा मंदिर में 50 हजार से अधिक भक्तों ने चढ़ाया जल, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

वैशाख मास में बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ मुंडन व अनुष्ठान कराने वालों की भीड़ रोजाना उमड़ रही है. शनिवार को भी भक्तों का तांता लगा रहा तथा सामान्य कतार से 50 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : वैशाख मास में बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ मुंडन व अनुष्ठान कराने वालों की भीड़ रोजाना उमड़ रही है. शनिवार को भी भक्तों का तांता लगा रहा तथा सामान्य कतार से 50 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. वहीं शीघ्रदर्शनम कूपन के माध्यम से 6363 श्रद्धालुओं ने वीआइपी पूजन व दर्शन का लाभ उठाया, मंदिर प्रबंधन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किये गये हैं. शनिवार को एसपी सौरभ ने बाबा मंदिर में भक्तों के लिए पूजा अर्चना की व्यवस्था के साथ सुरक्षा व्यवस्था का भी घूम-घूम कर जायजा लिया. जलाभिषेक के लिए फुटओवर ब्रिज के रास्ते शाम 4.30 बजे से श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया था. हालांकि शीघ्रदर्शनम कूपन धारकों को निर्धारित व्यवस्था के तहत प्रवेश दिया जाता रहा. दिन के समय वीआइपी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ने पर प्रवेश द्वार पर बैरियर को बीच-बीच में बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया गया. भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवान लगातार निगरानी करते रहे. भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की. हाइलाइट्स बाबा मंदिर में शनिवार को दिनभर दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं शीघ्रदर्शनम कूपन के जरिए 6363 शिवभक्तों ने किये वीआइपी पूजन व दर्शन सामान्य कतार से 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा

विज्ञापन
विजय कुमार

लेखक के बारे में

By विजय कुमार

विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. पिछले 22 वर्षों से लगातार प्रभात खबर से जुड़ा हूं. शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर सिर्फ ग्राउंड रिपोर्टिंग ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और जनहित की आवाज बनने का काम किया. बिजली, नगर निगम व कृषि से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति सामने लाकर नीति निर्माण में योगदान दिया. पत्रकारिता की पढ़ाई महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola