देपीपुर में मलेरिया जांच के लिए किया गया ब्लड सैंपल
Published by : SIVANDAN BARWAL Updated At : 18 Apr 2025 7:10 PM
फीवर सर्वे कार्यक्रम आयोजित कर पीड़ित व्यक्तियों का किया जा रहा रक्त पट संग्रह देवीपुर
देवीपुर. जिले में वीबीडी (वेक्टर बोर्न डिजीज) पदाधिकारी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार अभय प्रसाद के नेतृत्व में 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक फीवर सर्वे कार्यक्रम का आयोजन सीएचसी अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों में किया जा रहा है. इसमें बुखार से पीड़ित व्यक्तियों का रक्त पट संग्रह व आरडीटी किट से भी मलेरिया जांच की जा रही है. ज्ञात हो कि मलेरिया धनात्मक गांव में बुखार पीड़ितों की जांच आरडीटी किट से की जा रही है एवं अन्य जगह पर रक्त पट संग्रह कर फीवर सर्वे कार्य किया जा रहा है. कार्यक्रम सभी मानकों एवं मापदंडों को अपनाते हुए सभी एमपीडब्ल्यू, सभी एएनएम, सभी सहिया साथी, सभी सीएचओ एवं सभी क्षेत्र के सहिया द्वारा किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










