हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान

मधुपुर की जमनी पंचायत सचिवालय में स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की जमनी पंचायत सचिवालय में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा गांव-गांव में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर जिला समन्वयक पंकज भूषण पाठक ने कहा कि 8 से 15 अगस्त तक चल रहे इस जन जागरुकता अभियान में समाज के सभी वर्गों को स्वच्छता व तिरंगा के प्रति सम्मान का संदेश दिया जा रहा है, जिसमें घरेलू व सामुदायिक स्तर पर साफ-सफाई, स्वच्छता स्लोगन, रैली, रंगोली, बैठक, पेंटिंग समेत कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. इसमें मुखिया, जलसहिया, आंगनबाड़ी सेविका, शिक्षक, छात्र-छत्राओं के साथ लोगों को सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की गयी. अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने घर में स्वच्छता बनाये रखने के लिए प्रेरित करना है. साथ ही हर घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने का प्रयास किया जायेगा. इस कार्य में जलसहिया के साथ आम ग्रामीणों को भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गयी. मौके पर मुखिया अधीर चौधरी समेत ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola