Deoghar news : युवक को हथियार का भय दिखाकर जानलेवा हमला के आरोपित को भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

देवघर के प्रिंस शर्मा के घर घुसकर हथियार से लैस युवकों के उसकेसाथ बेरहमी से मारपीट करने के मामले पुलिस ने आरोपी विमल थापा को गिरफ्तार किया है. मामले में बाबा गिरोह के 13 नामजद है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . नगर थाना क्षेत्र के माथाबांध निवासी प्रिंस शर्मा के घर घुसकर हथियार से लैस युवकों के उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बिलासी इलाके से विमल थापा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कराया है. इधर पुलिस कांड के अन्य आरोपितों की भी तलाश में जुटी है. घटना के दौरान आरोपितों ने प्रिंस की बहन के सिर पर पिस्टल सटाकर डराया था और थाने में शिकायत देने पर पूरे परिवार को जान मारने की धमकी भी दी थी. घटना के बाद घायल प्रिंस को सदर अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया गया. वहीं घटना को लेकर घायल प्रिंस के पिता माथाबांध निवासी अशोक शर्मा ने नगर थाने में 13 नामजद सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपितों पर पैसे की छिनतई करने का भी आरोप लगाया है. शिकायत में प्रिंस के पिता अशोक ने बाबा गिरोह से जुड़े 13 नामजद सदस्यों को आरोपित बताते हुए कहा है कि सभी ने हाथों में पिस्तौल ले रखा था. पिस्तौल के बट से ही बेटे के सिर में मारकर घायल करने की बात कही है. रिखिया थाना क्षेत्र के बलसरा निवासी एक युवक के खिलाफ हथियार चमकाते हुए थाने में शिकायत नहीं देने की धमकी देने का आरोप लगाया है. बाबा गिरोह के जिन सदस्यों को आरोपित बताया गया है, वह सभी हाल ही में जेल से निकले हैं. आरोपितों में रिखिया के बलसरा सहित नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन, पांडेय गली, शिवगंगा इलाके, शिक्षा सभा चौक, बमबम बाबा पथ इलाके के आरोपितों के शामिल होने का जिक्र है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola