कोयला लदे मोटरसाइकिल ने दो बाइक सवारों को मारी ठोकर, दो घायल

Updated at : 29 Jan 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
कोयला लदे मोटरसाइकिल ने दो बाइक सवारों को मारी ठोकर, दो घायल

सारवां- सारठ पथ पर चंदना काली मंदिर के पास हुई सड़क दुर्घटना

विज्ञापन

सारवां. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारवां-सारठ मुख्य पथ पर चंदना काली मंदिर के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गया. दरअसल, सारठ की ओर से कोयला लोड कर आ रहे बाइक ने देवघर की ओर से मोटरसाइकिल को घक्का मार दिया. इसमें सारठ के हेठडीह गांव निवासी छोटू ठाकुर व सवार राजा ठाकुर को ठोकर मार दी, जिसमें छोटू व राजा घायल हो गये. साथ ही घायल छोटू की मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गयी. वहीं, चंदना के ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को पीसीआर वाहन से इलाज के लिए सीएचसी लाया. जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल (देवघर) रेफर कर दिया. स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हेलमेट पहने थे. इससे बच गये नहीं तो बड़ी अनहोनी की घटना घट सकती थी. वहीं, घटना की सूचना पर थाना प्रभारी एसके भगत सीएचसी पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली. ————————— सारवां- सारठ पथ पर चंदना काली मंदिर के पास हुई सड़क दुर्घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola