देवघर के इस स्कूल में विषयवार शिक्षक नहीं, ट्यूशन के भरोसे छात्राओं का भविष्य

Updated at : 17 Oct 2022 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर के इस स्कूल में विषयवार शिक्षक नहीं, ट्यूशन के भरोसे छात्राओं का भविष्य

प्रखंड के एकमात्र प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में शिक्षक व संसाधन के अभाव में छात्राओं के भविष्य पर ग्रहण लग गया है. 1984-85 में स्थापित इस विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक, चार शिक्षक, एक लिपिक एवं दो आदेशपाल के पद स्वीकृत हैं

विज्ञापन

देवघर: देवघर के करौं प्रखंड के एकमात्र प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में शिक्षक व संसाधन के अभाव में छात्राओं के भविष्य पर ग्रहण लग गया है. 1984-85 में स्थापित इस विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक, चार शिक्षक, एक लिपिक एवं दो आदेशपाल के पद स्वीकृत हैं, लेकिन केवल दो शिक्षक ही कार्यरत हैं. वर्ग नवम एवं दशम में 402 छात्राओं ने अपना नामांकन कराया है.

प्रतिदिन करीब 70 प्रतिशत से ज्यादा छात्राएं विद्यालय तो आती है, परंतु शिक्षक के अभाव में उनकी पढ़ाई नहीं हो पाती है. वर्तमान में विद्यालय में एक प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं एक सहायक शिक्षक पदस्थापित हैं.

विद्यालय में अध्ययनरत छात्रा नेहा कुमारी, प्रिया कुमारी, गुड़िया कुमारी, रिया कुमारी, मनीषा कुमारी, नंदनी ओझा, नीलम कुमारी, विष्णु प्रिया ओझा, चांदनी कुमारी, खुशबू कुमारी, निशा मरांडी, सरिता सोरेन, काजल किस्कू आदि ने बताया कि शिक्षक नहीं रहने से हम लोगों का पठन-पाठन नहीं हो पाता है. छात्राओं ने उपायुक्त से अविलंब शिक्षक बहाल करने की मांग की है. प्रोजेक्ट कन्या उवि, करौं का हाल

कहते हैं प्रभारी प्रधानाध्यापक

शिक्षक, लिपिक व आदेशपाल के संबंध में कई बार डीइओ से लिखित मांग की गयी है. लिपिक नहीं रहने के कारण पठन-पाठन छोड़कर अन्य कार्य करना पड़ रहा है.

कृष्ण कुमार पंडित,

प्रभारी प्रधानाध्यापक

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola