नये इंस्पेक्टर इंचार्ज के रूप में राकेश रवि ने लिया पदभार

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर थाना के नवपदस्थापित इंस्पेक्टर इंचार्ज के रूप में बुधवार को राकेश कुमार रवि ने पदभार ग्रहण किया

विज्ञापन

मधुपुर. बुधवार को मधुपुर थाना के नवपदस्थापित इंस्पेक्टर इंचार्ज के रूप में बुधवार को राकेश कुमार रवि ने पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान इंस्पेक्टर इंचार्ज त्रिलोचन तामसोय से पदभार लिया. निवर्तमान थाना प्रभारी ने नये थाना प्रभारी को बुके देकर स्वागत किया. बताते चले कि मधुपुर थाना के निवर्तमान थाना प्रभारी का तबादला साइबर थाना देवघर हो गया है. जबकि नये थाना प्रभारी साइबर थाना देवघर में पदस्थापित थे. नये थाना प्रभारी ने पदभार ग्रहण कर थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुए थाने का जायजा लिया. नये थाना प्रभारी ने कहा कि अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता होगी. जनता से सामंजस्य स्थापित कर कार्य किया जायेगा. कहा पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित किया जायेगा. मौके पर पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola