Deoghar news : जसीडीह सीएचसी में एमटीसी का उद्घाटन, कुपोषित बच्चों को मिलेगी चिकित्सा सुविधा

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news :  जसीडीह सीएचसी में एमटीसी का उद्घाटन, कुपोषित बच्चों को मिलेगी चिकित्सा सुविधा

जसीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को नव स्थापित कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) खोला गया. एमटीसीभवन के जर्जर होने के कारण नयेी जगह सेंटर चालू किया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,जसीडीह. जसीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को नव स्थापित कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) खोला गया. इसका उद्घाटन जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ के के सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विश्वनाथ चौधरी व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नायब जेबा ने किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि पूर्व में संचालित एमटीसी भवन जर्जर हो जाने के कारण अब केंद्र को सीएचसी परिसर के भीतर नये स्थान पर स्थापित किया गया है. इस केंद्र का उद्देश्य गंभीर कुपोषण से ग्रसित पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को विशेष चिकित्सा व पोषण सुविधा देना है, जिसमें बच्चों को 15 दिनों तक भर्ती कर इलाज और उच्च कैलोरी युक्त आहार दिया जायेगा. केंद्र में बच्चों के वजन, तापमान और खान-पान की 24 घंटे निगरानी होती है, साथ ही माताओं को उचित पोषण, स्तनपान, स्वच्छता के बारे में शिक्षित किया जाता है. इस मौके पर डॉ आलोक सिंह, डॉ सिंकी सिन्हा, डॉ दिग्विजय भारद्वाज, डॉ रश्मि, डॉ स्वाति आनंद, डॉ संतोष कुमार, बीपीएम शालिनी साहू, बीएएम तारा सिंह, बीडीएम मुदस्सिर हाशिम, कुमार अभिषेक, रॉबर्ट मुर्मू, सलिता कुमारी, सीता कुमारी, रेनू कुमारी, अजय ब्रह्मचारी, बृजेश, प्रेम कुमार, मृत्युंजय चौबे, राजेश कुमार, रंधीर, प्रदीप, यश व चंदन सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Nishidh Malviya

लेखक के बारे में

By Nishidh Malviya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola