महाष्टमी पर त्रिपुरसुंदरी मंदिर में महागौरी की हुई पूजा-अर्चना, उमड़े श्रद्धालु

Edited by LILANAND JHA
Updated:
विज्ञापन

गोरमारा जंगल अंतर्गत तुतरा पहाड़ी स्थित मां त्रिपुरसुंदरी मंदिर में आयोजन

विज्ञापन

सारवां. वासंती नवरात्र पर शुक्रवार को क्षेत्र के गोरमारा जंगल अंतर्गत तुतरा पहाड़ी स्थित मां त्रिपुरसुंदरी मंदिर में महाष्टमी पर मां महागौरी की पूजा-अर्चना हुई. श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की. इस दौरान महिलाओं ने मां महागौरी सहित आदि शक्ति दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर अखंड सौभाग्य की कामना की गयी. बतादें कि मंदिर में वेदी की स्थापना सैकड़ों वर्ष पूर्व देवघर के सर्वानंद महाराज ने पूजा की गयी थी. इनके बाद पुजारी शंकर पत्रलेख के साथ मां की पूजा-अर्चना का क्रम जारी रखा. कहा जाता है कि एकबार पूजा के दौरान मिट्टी के मंदिर के दरवाजे पर एक बाघ देर तक खड़ा रहा. उसके बाद भावनंद जी के त्रिकुट पर्वत चले जाने पर पूजा का कार्य सात भैया परिवार के सहयोग से की जाने लगी. इसी क्रम में 42 साल पूर्व गोरमारा, भजलपुर, लस्करडीह, कुशमाहा, कलहोड़, बेहराकनारी, दानीपुर, लछुडीह, निकतपुर, खरना, जगमंडीह, कुरैवा, कैरी, आसनबोनी आदि दर्जनों गावों के ग्रामीणों के सहयोग से समिति बनाकर पाण्डु सिंह की अध्यक्षता पुराने मिट्टी के मंदिर को तोड़कर पंडित शिवनारायण पत्रलेख की अगुवाई में नए मंदिर का निर्माण कराया गया था. आज भी हर वर्ष वासंती नवरात्र पर समिति द्वारा पंडित पप्पू झा की देखरेख में नौ दिनों तक पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया जाता. प्राप्त जानकारी के अनुसार मां त्रिपुरसुंदरी सरदार पंडा देवघर की कुल देवी है.

1958 में सरदार पंडा भवप्रीतानंद झा ने भी की थी पूजा:

सन् 1958 के आसपास देवघर के सरदार पंडा भवप्रीतानंद झा भी उक्त स्थल पर आकर मां की आराधना की थी. समिति की ओर से नवरात्र के अवसर पर रंगारंग धार्मिक जागरण संध्या का आयोजन किया जा रहा है. महाष्टमी की रात्रि को बंगाल रंग दल के कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति करेंगे. नवमी और दशमी को मेले का आयोजन किया जायेगा. एकादशी को प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola