सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की सूचना देंगे ग्राम प्रधान : सीओ
Published by : SIVANDAN BARWAL Updated At : 04 Jun 2025 8:05 PM
देवीपुर में ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक संपन्न
देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रधान संघ अध्यक्ष वरुण राय ने की. इस अवसर पर सीओ खेपलाल राम उपस्थिति रहे. इस दौरान ग्राम प्रधानों की समस्याओं पर चर्चा हुई, जिसमें राजस्व संग्रह का समय वसूली करते हुए ग्राम प्रधानों से अंचल कार्यालय में ऑनलाइन भुगतान करने, छूटे हुए ऑनलाइन पंजी 2 का प्रविष्टि अविलंब अंचल कार्यालय में जमा करना आदि शामिल है. वहीं, लगातार तीन माह तक प्रधान बैठक में उपस्थित नहीं होते हैं, उनके सम्मान राशि पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान राजस्व वसूली के साथ अतिक्रमण किये गये भूमि पर कार्यवाही करने के लिए सभी प्रधानों को अंचल कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया गया. वहीं, सीओ ने कहा कि कोई भी सरकारी जमीन अगर कहीं अतिक्रमण किया जा रहा हो तो उसकी सूचना अविलंब सीओ को दें. मौके पर अध्यक्ष वरुण कुमार राय, सचिव बुद्धन किस्कू, जयकांत बिहारी, बासुदेव यादव, शिवप्रसाद तूरी, नुनुलाल मरांडी, जितेंद्र टुडू, बम शंकर चौधरी, नवल किशोर चौधरी, रघुनाथ चौधरी, विनोद यादव, गोपाल झा, प्रमोद सिंह, श्याम सुंदर पंडित, सीताराम रामानी, सीताराम मंडल, सीताराम यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










