सरकारी, गोचर व परती भूमि को चिह्नित कर रिपोर्ट दें : सीआइ

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
सरकारी, गोचर व परती भूमि को चिह्नित कर रिपोर्ट दें : सीआइ

ग्राम प्रधान सह मूल रैयत की मासिक बैठक आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में ग्राम प्रधान सह मूल रैयत की मासिक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सीआई निरंजन रजक ने की. बैठक में सीआई ने कहा कि प्रधानी क्षेत्र में जितने भी पोखर, तालाब व बांध का रिपोर्ट अंचल कार्यालय में दें. कहा कि जमीन का किस्म बदल कर पोखर, तालाब नहीं बेचा जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकारी, गोचर व परती जमीन जिसका अब तक पट्टा व बंदोबस्त नहीं किया गया है. उन्हें चिह्नित कर अतिक्रमणमुक्त किया जायेगा. उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों को ऑनलाइन लगान की राशि समय जमा करने का निर्देश दिया. जमीन से संबंधित जो भी छोटी मोटी विवाद है उसे अपने स्तर से ग्राम प्रधान निबटाने का प्रयास करें. मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद राय, कृष्ण कुमार सिन्हा, रजबुल अंसारी, मो. मुस्ताक अहमद, ग्यास खान, कमाल खान, सोनू पाठक, कादिर अंसारी समेत ग्राम प्रधान सह मूल रैयत मौजूद थे. हाइलार्ट्स : ग्राम प्रधान सह मूल रैयत की मासिक बैठक आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola