ePaper

Deoghar News : घर का ताला तोड़कर घुसा चोर, रुपये, जेवरात व अन्य सामान की चोरी

Updated at : 26 Oct 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : घर का ताला तोड़कर घुसा चोर, रुपये, जेवरात व अन्य सामान की चोरी

कुंडा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-35 ठाढ़ी दुलमपुर स्थित जगदंबा कॉलोनी निवासी राजीव कुमार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने रुपये सहित सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े आदि की चोरी कर ली.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-35 ठाढ़ी दुलमपुर स्थित जगदंबा कॉलोनी निवासी राजीव कुमार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने रुपये सहित सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े आदि की चोरी कर ली. घटना 25 अक्तूबर की देर रात करीब 2:00 बजे की बतायी गयी है. परिजन सहित राजीव अपने घर में ताला बंद कर छठ पर्व मनाने अपने गांव बिहार अंतर्गत जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के सतशाला गांव चले गये थे. इस दौरान मौका पाकर घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसा. इसके बाद कमरों का ताला तोड़ तथा वहां रखे अलमारी, ट्रॉली बैग व दीवान को तोड़कर उसमें रखे 70000 रुपये सहित सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, लॉकेट, चांदी की दो जोड़ी पायल, बिछिया, थाली, कटोरी, चम्मच, कपड़े आदि की चोरी कर फरार हो गया. घटना की जानकारी उन्हें पड़ोसी ने 26 अक्तूबर की सुबह में देते हुए कहा कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद तुरंत गांव से आये तो देखा कि घर में रखे अलमारी, दीवान, ट्रॉली आदि टूटे हुए हैं और सामान बिखरे पड़े हैं. मिलान करने पर नगदी रुपये सहित जेवरात कपड़ा आदि गायब मिले. इसके बाद घटना को लेकर इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद कुंडा थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की. इसके बाद गृहस्वामी राजीव ने कुंडा थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की. समाचार लिखे जाने तक कुंडा थाने की पुलिस घटना की जांच में जुटी है. हाइलाइट्स कुंडा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-35 ठाढ़ी दुलमपुर स्थित जगदंबा कॉलोनी की घटना गृहस्वामी राजीव कुमार ने घटना की लिखित शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग घर में ताला बंद कर परिजनों के साथ छठ पर्व मनाने गृहस्वामी गये हैं अपने गांव चकाई के सतशाला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

ASHISH KUNDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola