पुलिसकर्मी के घर से रुपये व जेवर चोरी

जसीडीह थाना क्षेत्र के राजाडीह गांव में पुलिसकर्मी राजवली दास के घर चोरों ने नकदी समेत हजारों के जेवरात की चोरी कर ली.
प्रतिनिधि, जसीडीह : थाना क्षेत्र के राजाडीह गांव में पुलिसकर्मी राजवली दास के घर चोरों ने नकदी समेत हजारों के जेवरात की चोरी कर ली. इस संबंध में पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है. पीड़ित ने बताया कि वह जमशेदपुर जिला में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं, जो श्रावणी मेले में देवघर में प्रतिनियुक्ति हैं. सोमवार की सुबह जगने के बाद देखा कि दरवाजा खुला है और घर के सामान बिखरे पड़े हैं. इसके बाद कमरे में देखा की अलमारी खुला हुआ है तथा अलमारी में रखे सोने की चेन, दो जोड़ी पायल, पांच हजार रुपये, कपड़े सहित अन्य सामान की चोरी हो गयी. चोरी गये जेवर की कीमत करीब एक लाख रुपये बतायी गयी है. इसके बाद घटना की सूचना थाना को दी. इसके पूर्व भी 2021 में पीड़ित के कपड़े की दुकान से चोरों ने लाखों रुपये के कपड़े व रुपये की चोरी कर ली थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




