साइबर पुलिस बनकर पहुंचे एक दर्जन अपराधी, पिस्तौल की नोक पर लाखों की लूटपाट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर थाना क्षेत्र के कटवन जमुआ गांव में बुधवार रात साइबर पुलिस के वेश में अपराधियों ने घर में लूटपाट की.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मोहनपुर.
मोहनपुर थाना क्षेत्र के कटवन जमुआ गांव में बुधवार रात करीब दो बजे अनिल मंडल के घर में एक दर्जन अपराधी खुद को साइबर पुलिस बताकर घुस गये. उन्होंने मारपीट कर पिस्तौल की नोक पर लगभग दो लाख रुपये लूट लिये. पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर बताया कि रात दो बजे नकाब पहनकर अपराधी चहारदीवारी फांदकर आंगन में प्रवेश किये. वहीं पांच अपराधी मेरे कमरे में घुस गये, जिनमें एक व्यक्ति ने साइबर थाने से आने की बात कहते हुए पूछा कि उसका बेटा संदीप मंडल कहां है. साइबर ठगी से संबंधित पूछताछ करनी है. तब अपने बेटे संदीप मंडल को जगाया. इसी दौरान अपराधियों ने उसे, उसकी पत्नी, बेटे व बहू की कनपटी पर रिवॉल्वर सटा दी. साथ ही बंधक बनाकर एक जगह बैठा दिया और बोला हल्ला नहीं करना है नहीं तो जान से मार देंगे. इस दौरान बेटे व उसके साथ मारपीट भी की. इसके बाद पांच की संख्या में अपराधी कमरे में घुसे और अलमारी तोड़कर उसमें रखे 85 हजार नकद, बक्सा तोड़कर सोने का चार लॉकेट समेत जमीन व बैंक के कागजात और बेटे-बहू की अलमारी तोड1कर उसमें से 16 हजार रुपये नकद समेत जेवरात आदि लेकर घर से निकल गये. इसी दौरान अपराधियों के निकलते ही पीछे से ही उनका बेटा निकला तो देखा कि गांव के ही दो युवक अपराधी के साथ मिलकर जाने लगे. पीड़ित ने कहा कि पहले भी उनमें से एक युवक ने उसके बेटे के साथ रुपये की छिनतई की थी, जिसका मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है. घटना की सुचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुटी है.——————————————————–
मोहनपुर के कटवन जमुआ गांव की घटनाघरवालों को बंधक बनाकर घटना को दिया अंजामपीड़ित के बेटे ने अपराधियों के साथ गांव के एक युवक के शामिल होने की कही बात
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










