Deoghar News : पुनासी के विस्थापितों को पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सभी सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : पुनासी के विस्थापितों को पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सभी सुविधाएं

विधायक सह पुनासी विस्थापन समिति के अध्यक्ष सुरेश पासवान ने शुक्रवार को डीसी विशाल सागर से मुलाकात की. इस दौरान विधायक ने पुनासी जलाशय परियोजना में शेष विस्थापितों की समस्याओं से अवगत कराया.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : विधायक सह पुनासी विस्थापन समिति के अध्यक्ष सुरेश पासवान ने शुक्रवार को डीसी विशाल सागर से मुलाकात की. इस दौरान विधायक ने पुनासी जलाशय परियोजना में शेष विस्थापितों की समस्याओं से अवगत कराया. विधायक ने कहा कि पुनासी डैम बनकर तैयार हो गया है. इस कार्य में विस्थापितों ने काफी सहयोग किया है, लेकिन विस्थापितों को पुनर्वास नीति के तहत अभी तक सारी सुविधा नहीं मिल पायी हैं. वंचित विस्थापित परिवार के सदस्यों को भूमि, मकान व रोजगार मुहैया नहीं कराये गये हैं. बैठक के दौरान विधायक ने कहा कि शेष विस्थापितों को भूमि अधिग्रहण व पुनर्वास नीति 2013 के तहत सारी सुविधाएं जल्द मुहैया करायी जाये. पुनर्वास नीति के तहत स्वरोजगार के लिए सवा दो लाख रुपये प्रति परिवार सहित आवास के लिए भूमि, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, युवाओं को आइटीआइ ट्रेनिंग की सुविधा दी जाये. इस दौरान डीसी ने पुनासी के विस्थापित को अब तक दी गयी सुविधा से अवगत हुए. साथ ही जिला विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी को पुनासी जलाशय परियोजना के विस्थापितों से जुड़ी समस्याओं का निदान करने का निर्देश दिया. इस मौके पर जिला विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी अमर प्रसाद उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amarnath Poddar

लेखक के बारे में

By Amarnath Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola