देवघर : नाबालिग लड़की गायब, युवक पर प्राथमिकी दर्ज

खोजबीन के दौरान पता चला कि उक्त आरोपी द्वारा लड़की को परेशान किया जाता था. इसकी शिकायत आरोपी के घर पहुंच कर की थी. उसने लड़की को गलत नियत का अपहरण कर लिया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव से रहस्यमय परिस्थिति में एक नाबालिग लड़की गायब हो गयी है. घटना के संबंध में लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर थाना क्षेत्र के रांगा गांव निवासी प्रमोद तुरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि उसकी पुत्री रात को अपने कमरे में सो रही थी. दूसरे दिन सुबह देखा कि लड़की घर से गायब हो गयी है. उसके घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के सदस्य के साथ आसपास के इलाके व अपने रिश्तेदारों के घर खोजबीन की, लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली. खोजबीन के दौरान पता चला कि उक्त आरोपी द्वारा लड़की को परेशान किया जाता था. इसकी शिकायत आरोपी के घर पहुंच कर की थी. उसने लड़की को गलत नियत का अपहरण कर लिया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा फांसी लगाकर जान देने के प्रयास का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजनों ने राकोडीह निवासी 30 वर्षीय बैजयंती देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है. परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है. डॉक्टर की सूचना पर बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Also Read: देवघर स्टेशन में जल्द शुरू होगा ये काम, जानें इसका फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










