Deoghar News : बाबा मंदिर में बिहार के मंत्री लखेंद्र कुमार व आइजी ए विजयलक्ष्मी ने की पूजा

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : बाबा मंदिर में बिहार के मंत्री लखेंद्र कुमार व आइजी ए विजयलक्ष्मी ने की पूजा

बाबा मंदिर में शनिवार को बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रोशन व झारखंड की आइजी ए विजयलक्ष्मी ने विधिवत पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : बाबा मंदिर में शनिवार को बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रोशन व झारखंड की आइजी ए विजयलक्ष्मी ने विधिवत पूजा-अर्चना की. मंदिर पहुंचने पर दोनों अतिथियों का तीर्थ पुरोहितों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा कर राज्य व देशहित में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही. इधर, मलमास के कारण उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रांतों के श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. मंत्री लखेंद्र ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की पावन नगरी में आकर उन्हें आत्मिक शांति की अनुभूति हुई है. उन्होंने कहा कि बाबा का आशीर्वाद सभी लोगों पर बना रहे, यही उनकी कामना है. वहीं आइजी ने बाबा मंदिर में मत्था टेककर समाज में भाईचारा, शांति व सौहार्द कायम रहने की प्रार्थना की. पूजा संपन्न होने के बाद दोनों ने मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया तथा मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली. हाइलाइट्स विशेष पूजा-अर्चना कर राज्य व देश में सुख-शांति की कामना तीर्थ पुरोहितों ने मंदिर पहुंचने पर किया पारंपरिक स्वागत पूजा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विजय कुमार

लेखक के बारे में

By विजय कुमार

विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. पिछले 22 वर्षों से लगातार प्रभात खबर से जुड़ा हूं. शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर सिर्फ ग्राउंड रिपोर्टिंग ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और जनहित की आवाज बनने का काम किया. बिजली, नगर निगम व कृषि से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति सामने लाकर नीति निर्माण में योगदान दिया. पत्रकारिता की पढ़ाई महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola