विद्यालय बंद रहने पर बीइइओ ने मांगा स्पष्टीकरण

करौं प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दासडीह पाया गया बंद
करौं. प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दासडीह दोपहर एक बजे ही बंद पाया गया. इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी को सूचना दी. जानकारी प्राप्त होते ही बीइइओ ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछा है. स्पष्टीकरण के माध्यम से बताया गया कि उपरोक्त विषय अंकित करना है कि ग्रामीणों द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार आपका विद्यालय 25 फरवरी सोमवार को बंद पाया गया. इससे प्रतीत होता है आप कि कार्य के प्रति लापरवाह है. अतः आप स्पष्ट करें कि किस परिस्थिति में युक्त तिथि को विद्यालय बंद रखा गया एवं विद्यालय बंद रहने की स्थिति में मध्याह्न भोजन संचालित किया गया या नहीं. विद्यालय में एक भी दिन मध्याह्न भोजन बंद नहीं रखा जाना है. आपको युक्त तिथि को अनुपस्थित मनाते हुए एक दिन का वेतन स्थगित रखा जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




