वैदिक गणित के जरिये प्रश्नों को हल करने की बतायी विधि
Updated at : 27 Jul 2024 7:42 PM (IST)
विज्ञापन

महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सभागार में शनिवार को संकुल स्तरीय वैदिक गणित प्रशिक्षण कार्यशाला हुई.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मधुपुर.
महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सभागार में शनिवार को संकुल स्तरीय वैदिक गणित प्रशिक्षण कार्यशाला हुई. इसमें मधुपुर संकुल के कई विद्यालयों के गणित आचार्य उपस्थित थे. मौके पर गणिताचार्य देवाशिष चटर्जी व सच्चिदानंद देव सिंह ने वैदिक गणित के महत्व और वैदिक गणित के आधार पर गणित के प्रश्नों को तुरंत बनाने की विधि बतायी. साथ ही जोड़, घटाव, गुणा व भाग को बहुत जल्दी और सरल विधि से संस्कृत के श्लोक के सूत्रों के आधार पर बताया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि वैदिक गणित गणना की सबसे प्राचीन और सरल विधि है. अगर इन विधियों को अपनाया जाये तो गणित बहुत सरल व रोचक होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




