Deoghar News : संप चेंबर ने डीआरएम और सांसद को सौंपा ज्ञापन, कई ट्रेनें चलाने की मांग

Published by : Sanjeet Mandal Updated At : 27 Apr 2025 8:45 PM

विज्ञापन

महेशमारा में रेलवे हॉल्ट निर्माण के शिलान्यास के मौके पर संताल परगना चेंबर के प्रतिनिधियों ने डीआरएम चेतनानंद सिंह और गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे को ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : महेशमारा में रेलवे हॉल्ट निर्माण के शिलान्यास के मौके पर संताल परगना चेंबर के प्रतिनिधियों ने डीआरएम चेतनानंद सिंह और गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से संप चेंबर ने कुछ और रेल सुविधाओं के विस्तार और नयी ट्रेनों को चलाने की मांग की गयी. डीआरएम ने चेंबर अध्यक्ष आलोक मल्लिक और प्रिंस सिंघल से कहा कि इन मांगों पर विचार करेंगे. रोहिणी बाइपास शुरू कर जसीडीह से खुलने वाली सभी ट्रेनों को देवघर से ओरिजिनेट कर दिया जाएगा. प्रमुख मांगें : जसीडीह से चल रही साप्ताहिक ट्रेन जसीडीह-पुणे, जसीडीह-वास्कोडिगामा, जसीडीह-तांबरम, जसीडीह-बेंगलुरु और देवघर-अगरतला एक्सप्रेस को सप्ताह में दो या तीन दिन चलाया जाये, सुबह में देवघर से सियालदह/हावड़ा वाया आसनसोल और रात में वाया दुमका, देवघर से दरभंगा/जयनगर, देवघर से साहिबगंज/पाकुड़ के लिए दैनिक ट्रेन और देवघर से जयपुर वाया गया या पटना, देवघर से रामेश्वरम वाया भुवनेश्वर-पुरी द्विसाप्ताहिक ट्रेन चले, देवघर से सरायगढ़ (सहरसा, सुपौल) ट्रेन जो दो माह पूर्व बंद कर दी गयी, फिर चालू हो, देवघर-गोड्डा और देवघर-भागलपुर ट्रेन जरूरी, इसे नियमित चलाया जाये. इसमें देवघर से गोड्डा को सुबह 7:00 बजे वाया दुमका के बदले वाया हंसडीहा चलाया जाये, बैद्यनाथधाम स्टेशन और पुरनदाहा में बनाए गये रेलवे अंडरपास को आपस में भी रोड कनेक्टिविटी दी जाये, सत्संग रेल ओवर ब्रिज को देवघर-जसीडीह मार्ग पर भी एक नया पथ खोलकर कनेक्ट किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola