1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करें सरकार : जेएलकेएम

Updated:
विज्ञापन
1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करें सरकार : जेएलकेएम

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सदस्यों ने राज्यपाल से मिलकर सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन

पालोजोरी. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर चार सूत्री मांगपत्र सौंपा. प्रतिनिधि मंडल में जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष अमित मंडल के अलावा रांची जिलाध्यक्ष संजय कुमार महतो, देवेंद्रनाथ महतो, रंधीर यादव, योगेश भारती, प्रेम नायक, सिंकदर आलम, आरनेश हेंब्रम, मनीष व रवींद्र कुमार शामिल थे. वहीं, अमित कुमार मंडल ने बताया कि झारखंड सिदो-कान्हू निर्मल महतो, मनिंद्र नाथ मंडल, शेख भिखारी, बिरसा मुंडा, फूला झानो व तिलकामांझी सहित लाखों आंदोलनकारियों के त्याग व बलिदान से मिला है. आज उनके सपनों को धूमिल किया जा रहा है. उन वीरों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य की उपराजधानी दुमका से राजधानी रांची तक झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने पैदल यात्रा कर राजभवन के समक्ष धरना दिया गया. इसके माध्यम से झारखंड के हितों की रक्षा के लिए एक मांगपत्र राज्यपाल को सौंपा गया. इसमें मुख्य रूप से अंतिम सर्वे सेटेलमेंट के तहत 1932 को केंद्र बिंदु मानते हुए खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति एवं विस्थापन नीति लागू किया जाए. राज्य में सी व डी ग्रेड की नौकरियां शत-प्रतिशत राज्य के युवाओं को मिले, जाति आधारित जनगणना का 100 फीसदी आरक्षण लागू हो व आदिवासी का कानूनी अधिकार 5 व 6 में डाला जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola