महिलाओं को दीदी बाड़ी योजना की दी गयी जानकारी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
महिलाओं को दीदी बाड़ी योजना की दी गयी जानकारी

मारगोमुंडा के पिपरा गांव में प्रेरणा भारती संस्था के तत्वावधान में ग्रामीण के साथ बैठक

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के पिपरा गांव में प्रेरणा भारती संस्था के तत्वावधान में ग्रामीण के साथ बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान गांव में ग्राम सभा होता है या नहीं. अगर होता है तो कितने दिन पहले सभा की जानकारी दी जाती है. ग्रामसभा में कौन-कौन लोग शामिल होते हैं आदि की भी जानकारी ली गयी. मौके पर संस्था के कार्यक्रम समन्वयक अरुण कुमार निर्झर ने गांव के विकास की योजना कैसे बनती है, आंगनबाड़ी से मिलने वाले सुविधाओं, महिलाओं को सरकार द्वारा मिलने वाली प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी सम्मान योजना, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर पंचायत समन्वयक कविता सोरेन द्वारा दीदी बाड़ी योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. मौके पर मो. मुमताज, सदाकत अंसारी, वार्ड सदस्य चांदनी खातून आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola