मूल रैयतों ने पेसा कानून लागू करने पर किया विमर्श

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मूल रैयतों ने पेसा कानून लागू करने पर किया विमर्श

मारगोमुंडा: ग्राम प्रधान मूल रैयतों की हुई बैठक

विज्ञापन

मारगोमुंडा. अंचल कार्यालय सभागार में मंगलवार को ग्राम प्रधान मूल रैयतों की बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष जलील हैदर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी, जिसमें ग्राम प्रधान मूल रैयतों को मिलने वाली सम्मान राशि विगत आठ माह से नहीं मिलने का मुद्दा छाया रहा. सभी का कहना था कि ग्राम प्रधान मूल रैयतों को सरकार दरकिनार कर रही है, जिसके कारण होली व ईद जैसे में सम्मान राशि का भुगतान नहीं किया जाना दुखदाई है. बैठक में जिले में पेसा कानून लागू करवाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एक-दूसरे को सहयोग करें. मौके पर प्रखंड सचिव मुस्तकीम मियां, देवीसर हांसदा, आजाद मियां, आसीन मियां, टिपलाल राय, दिवान टुडू, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola