ग्राम प्रधान मूल रैयतों ने की राशि भुगतान की मांग

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
ग्राम प्रधान मूल रैयतों ने की राशि भुगतान की मांग

मारगोमुंडा : ग्राम प्रधान मूल रैयतों की हुई बैठक

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को ग्राम प्रधान मूल रैयतों की बैठक संघ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जलील हैदर ने की. इस दौरान उपस्थित ग्राम प्रधान मूल रैयतों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया. इस दौरान ग्राम प्रधान मूल रैयतों को मिलने वाली सम्मान राशि का मुद्दा छाया रहा. इस संबंध में ग्राम प्रधान मूल रैयतों ने कहा कि मारगोमुंडा अंचल क्षेत्र में कार्यरत ग्राम प्रधान मूल रैयतों को नियमित रूप से सम्मान राशि का भुगतान नहीं किया जाता है. सम्मान राशि भुगतान को लेकर लेकर ग्राम प्रधान मूल रैयतों जल्द भुगतान करने की मांग की. ग्रामसभा ग्राम प्रधान मूल रैयतों की अध्यक्षता में करवायी जाये. बैठक में सभी ग्राम प्रधान व रैयतों को उपस्थित रहना अनिवार्य है. मौके पर मुस्तकीम मियां, विजय कुमार गुप्ता, बिमल मरांडी, टुपलाल राय, मो.मजबूल, सर्वेश्वर बेसरा, सुखलाल शाह, सोनालाल हांसदा, आसीन मियां, अलाउद्दीन मियां आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola