अब नौ जुलाई को ट्रेड यूनियन का देशव्यापी हड़ताल

Updated:
विज्ञापन
अब नौ जुलाई को ट्रेड यूनियन का देशव्यापी हड़ताल

चितरा कोलियरी के वर्कशॉप के मुख्य द्वार के पास संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक

विज्ञापन

चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी स्थित वर्कशॉप के मेन गेट के पास शुक्रवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें यूनियन प्रतिनिधियों व कोयला कर्मियों ने भाग लिया. साथ ही बैठक में केंद्र द्वारा लिए गए निर्णय की जानकारी कोयला कर्मियों को दी गयी. बैठक में बताया गया कि पूर्व निर्धारित देशव्यापी हड़ताल जो 20 मई को कोलियरी प्रक्षेत्र में आयोजित की जानी थी, जिसे फिलहाल पहलगाम हमला व देश की वर्तमान हालात को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है. अब यह हड़ताल आगामी नौ जुलाई को होगी. वहीं, श्रमिकों से अपील की कि सभी मजदूर एकजुट रहें व आगामी रणनीति के अनुसार हड़ताल की तैयारी करें. मौके पर मजदूर नेता पशुपति कोल, राजेश राय, श्यामसुंदर तिवारी, इसीएल कर्मी पवन भोक्ता, भागवत चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
संजय कुमार राणा

लेखक के बारे में

By संजय कुमार राणा

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola