दो दिवसीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी 28 अक्तूबर से

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
दो दिवसीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी 28 अक्तूबर से

कृषि प्रदर्शनी मेला आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. देवीपुर प्रखंड क्षेत्र के लखनगड़िया मैदान में 61वां कृषि प्रदर्शनी मेला के आयोजन को लेकर बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रकाश पांडेय ने की. बैठक में कृषि प्रदर्शनी मेला आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा हुई. बैठक में मेला के सुचारू संचालन, सुरक्षा व्यवस्था व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर कई अहम निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. साथ ही निर्णय लिया गया कि लक्ष्मणडीहा मेला महोत्सव के कुछ कार्यों का संचालन करने के लिए एक सहायक समिति बनायी जायेगी. बताया गया कि दो दिवसीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन 28 व 29 अक्तूबर को होगा. जो आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की देखरेख करेगी. साथ ही मेला समिति की स्थायी कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर सदस्यों की जिम्मेदारी दी गयी. मेला समिति के सलाहकार मंडल एवं कार्यकारी समिति का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष प्रकाश पांडेय, उपाध्यक्ष बबलू वर्मा, देवानंद यादव, सुनील मंडल, संतोष कुमार दास व किशोर कुमार चौहान शामिल है. वहीं, सचिव के रूप में गोपाल दास को बनाया गया. वहीं, अध्यक्ष प्रकाश पांडेय ने कहा कि लखनगड़िया कृषि प्रदर्शनी मेला स्थानीय आस्था, सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है. सभी सदस्यों के सहयोग से इसे संपन्न कराया जायेगा. मेला परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की देखरेख के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया जायेगा. मौके पर गोपाल दास, सुनील मंडल, बिनोद साहू, किशोर चौधरी, प्रमोद पांडेय, विजय वर्मा, ओम प्रकाश शाह, शकील अहमद, मो. हकीम, मनोज झा, सुनील वाकुल, सुरेश सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola